फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime in ujhani

फौजी से मारपीट के आरोप में मीटर रीडर पकड़कर पुलिस को सौंपे

Fri, 05 Jul 2019 08:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
crime in ujhani
उझानी (बदायूं)। कछला से घर लौट रहे बाइक सवार दो मीटर रीडर और फौजी की एक होटल पर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि मीटर रीडरों ने फौजी की पिटाई कर दी। इसके बाद फौजी के परिचित लोगों ने उन्हें दबोच लिया। देर रात उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआठेर निवासी फौजी मनोज कुमार और नगर में मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी मीटर रीडर तरुण गौड़ और बॉबी के बीच मारपीट की घटना पहले कछला तिराहे के पास फिर दहेमू गांव के नजदीक हुई। गुरुवार शाम को तीनों कछला में एक होटल पर बैठे थे। मामूली बात पर कहासुनी के बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद वह एक-दूसरे को आगे चलकर देख लेने की धमकी देते हुए बढ़े तो फौजी ने अपने परिचितों को फोन कर दिया। फौजी के परिचित लोगों ने गांव दहेमू के पास दोनों मीटर रीडर को दबोच लिया। फौजी ने दोनों पर लूट का भी आरोप लगाया। सूचना के बाद देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मीटर रीडरों को हिरासत में ले लिया। तब तक दोनों आरोपियों के परिवार की महिलाएं भी मौके पर पहुंच चुकी थीं। उन्होंने फौजी पर अभद्रता का आरोप लगाया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि फौजी मनोज ने दोनों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed