{"_id":"5d1c9fca8ebc3e3cd07a3358","slug":"crime-in-ujhani-badaun-news-bly3671692187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में दो घरों से जेवरात समेत ढाई लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में दो घरों से जेवरात समेत ढाई लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। चोरों ने मंगलवार रात बुटला दौलत गांव के दो घरों में जेवरात समेत नकदी से हाथ साफ कर ले गए। दोनों ही घरों में परिजन सोते रहे। वह तो गनीमत रही जो मक्का की रखवाली के लिए पति के साथ खेत की ओर निकली महिला ने गलियारे में संदूक पड़ा देख लिया। उसने शोर मचाया तभी ग्रामीणों को चोरी की भनक लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
रात लगभग दो बजे विजेंद्र सिंह के घर में चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। विजेंद्र समेत उसके परिजन छत पर सो रहे थे। कमोवेश इसी अंदाज में चोरों ने देवेंद्र मौर्य के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोस की एक महिला अपने पति के साथ मक्का की फसल की रखवाली के लिए करीब ढाई बजे घर से बाहर निकली तो गलियारे में खाली संदूक देख उसने शोर मचाया। संदूक के आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। जाग होने पर विजेंद्र और देवेंद्र भी जाग गए। बाहर निकलकर संदूक की पहचान विजेंद्र ने कर ली। चोरी में विजेंद्र के घर से 25 हजार रुपया नकद, सोने की चेन ओर पाजेब समेत कीमती घरेलू सामान तो देवेंद्र के घर से चोर उसकी दोनों बेटियों के जेवरात और 80 हजार रुपया समेट ले गए। देवेंद्र ने बताया कि उसकी एक विवाहित बेटी मंगलवार सुबह ही ससुराल से आई थी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।