फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,fire

तंग गली में फर्नीचर के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,fire
बदायूं में एक मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने फर्नीचर गोदाम में लगी आग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में छह सड़का के नजदीक जोगीपुरा मोहल्ले में एक तंग गली के मकान में बने फर्नीचर के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे गोदाम में रखा करीब पंद्रह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तंग गली के कारण फर्नीचर गोदाम तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची तो दमकल कर्मी लोगों के घरों की छत से होकर गोदाम तक पहुंचे। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी अनस की छह सड़का जोगीपुरा मोहल्ले में आका फर्नीचर नाम से दुकान है। बताते हैं कि दुकान के सामने ही तंग गली में स्थित तीन मंजिला मकान में उनका गोदाम है। इस मकान में तीसरी और दूसरी मंजिल पर फोम, गद्दे, कपड़ा और वोस्टिक (चिपकाने का पदार्थ) रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे लोगों ने तीसरी मंजिल स्थित गोदाम से धुआं निकलते देखा। पड़ोसियों ने अनस को तुरंत सूचना दी। इससे वह और परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई लेकिन गली ज्यादा पतली होने की वजह से गोदाम तक गाड़ी नहीं पहुंच सकी। कुछ देर बाद तीन और गाड़ियां भी पहुंच गईं। गाड़ियां गली के अंदर न जाने पर फायर ब्रिगेड कर्मी सड़क किनारे दुकानों की छत पर चढ़े। उसके बाद पाइप से पाइप जोड़कर गोदाम तक पानी पहुंचाया गया। ऐसे में गोदाम तक पानी पहुंचाने और आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटा से ज्यादा वक्त लग गया। जब तक आग पर काबू पाया गया गोदाम में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

अनस के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले ही करीब पंद्रह लाख का माल मंगाकर गोदाम में रखवाया था। कुछ पुराना सामान भी पड़ा था। इस हादसे में आग लगने से उनका करीब पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के बावत प्रथम दृष्टतया माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट से लगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गोदाम में रखे थे ज्वलनशील पदार्थ, जिस कारण फैली आग
फर्नीचर के गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ भी रखे थे। बताया जा रहा है कि गोदाम में फोम, गद्दे चिपकाने का सुलोचन (वोस्टिक) रखा हुआ था। ये ज्वलनशील बताया जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। उसके बाद वोस्टिक से आग और फैल गई।
-
गोदाम में आग से पड़ोसी के मकान में भी दरार पड़ी
शुक्रवार सुबह छह सड़का जोगीपुरा मोहल्ले में हुई घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसकी चपेट में पड़ोसी का मकान तक आ गया। पड़ोसी उस्मान के मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इससे उनको भी नुकसान हुआ है।
-
तंग गलियों मेंस्थित गोदाम ज्यादा खतरनाक
शहर के कई दुकानदारों के गोदाम गलियों के अंदर हैं। अधिकतर गोदामों के बारे में फायर ब्रिगेड अफसरों को भी जानकारी नहीं है और न ही फायर ब्रिगेड की ओर से कोई अभियान चलाकर इसके बारे में पता करने की कोशिश जाती है। ऐसे में यह गोदाम काफी खतरनाक हैं, क्योंकि समय से आग न बुझने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे रहते हैं।

-
सुबह छह सड़का के पास गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह और मानकों के बाबत जांच कराई जा रही है। दोष मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed