फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

Budaun News: सालारपुर विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारियों से मारपीट

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सालारपुर विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सालारपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी शैलेश कुमार के मुताबिक शुक्रवार को उपकेंद्र की एक टीम खेड़ा नवादा में बिजली चेकिंग करने गई थी। इसी दौरान टीम ने एक घर में बिजली चोरी होते हुए पकड़ी और वहां की वीडियो बना लिया। इसके अलावा आसपास के तमाम घरों में भी बिजली चेकिंग की गई। दोपहर बाद टीम उपकेंद्र पर लौट आई।
विज्ञापन

इसी दौरान खेड़ा नवादा के जिस घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी, वह व्यक्ति कई लोगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर आ गया। उसने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी उपकेंद्र के कार्यालय में घुस गए और उन्होंने अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद भी आरोपी बाहर हंगामा करते रहे। इस संबंध में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारी शैलेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खेड़ा नवादा में एक घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसी बात को लेकर घर वाले विद्युत उपकेंद्र आए थे और उन्होंने गाली-गलौज व मारपीट की। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
-सचिन कुमार, जेई सालारपुर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed