फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मसूदपुरा गांव में अंगूठा लगवाकर पांच लोगों के खाते से रुपये निकाले

Tue, 20 Sep 2022 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:18 PM IST
सार

पेंशन और किसान सम्मान निधि बनवाने के नाम पर उसहैत के मसूदपुरा गांव में पांच लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है।उनसे पूछा यह सब कार्य तो ग्राम पंचायत भवन में होते हैं।

विज्ञापन
crime

विस्तार

उसहैत (बदायूं)। पेंशन और किसान सम्मान निधि बनवाने के नाम पर उसहैत के मसूदपुरा गांव में पांच लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। यहां अंगूठा लगाने से किसी के खाते से पांच तो किसी के खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

मसूदपुरा के ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को दो युवक बाइक से गांव आए थे। उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा करके बताया कि वे पेंशन और किसान सम्मान निधि बना रहे हैं। जिसे अपनी पेंशन या किसान सम्मान निधि बनवाना है, वह अपना आधार कार्ड ले आए। कुछ लोग उनके बहकावे में आ गए। उन्होंने अपने आधार कार्ड लाकर उनकी मशीन पर अंगूठा लगाना शुरू कर दिया। इसी दौरान नसीम बानो भी अपना आधार कार्ड ले आईं लेकिन उनके बेटे आले नबी ने तब तक ग्राम प्रधान इकराम आलम को कॉल कर दी। उसने प्रधान को बताया कि गांव में दो लोग आए हैं। वह पेंशन और किसान सम्मान निधि बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने बाइक से आए युवकों से मोबाइल पर ही सवाल शुरू कर दिए। उनसे पूछा यह सब कार्य तो ग्राम पंचायत भवन में होते हैं। वे किसके आदेश पर आए हैं। खुद को फंसता देखकर दोनों युवक गांव से रफूचक्कर हो गए। उस समय तक ग्रामीणों को खाते से राशि निकलने की जानकारी नहीं हुई। मंगलवार को पता चला कि ग्रामीण मुस्सबर के खाते से तीन हजार, समशा पत्नी समरुद्दीन के खाते से पांच हजार, महावीर के खाते से तीन हजार, शब्बो बेगम पत्नी मोहम्मद रफी के खाते से एक हजार और प्रेमवती पत्नी मिथुन के खाते से दो हजार रुपये कट गए। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जानकारी करने पर एसओ उसहैत अवधेश सेंगर ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed