फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मेटाडोर की टक्कर से बालू लदी ट्रॉली पलटी, दोनों चालक घायल

Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला के पास रविवार देर रात मेटाडोर की टक्कर से बालू लदी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन भी ठप रहा।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात में करीब 11 बजे हुआ। कछला के डंपिंग ग्राउंड से बालू लोड करके ट्रैक्टर-ट्रॉली बदायूं को निकली। बुटला के पास पीछे से ट्रॉली को मेटाडोर की टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव वनगवां निवासी रामपाल (50) और मेटाडोर का चालक हरदोई जिले में सांडी क्षेत्र का राजीव कुमार (32) पुत्र परशुराम भी लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचवाया। ट्रॉली पलटने के साथ ही सड़क पर बालू का ढेर लग जाने से हाईवे के दोनों से तरफ से वाहनों को निकलना प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गईं। बाद में कुछ वाहनों को वाया वितरोई होकर मुजरिया के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया गया। देर रात ही पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क से पहले ट्रॉली फिर बालू हटवाई तब कहीं दो घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन

-
दरोगा बोला- नींद खराब की है तो बालू हटवाने का इंतजाम भी करो
हादसे के बाद बुटला बोर्ड निवासी एक पूर्व प्रधान ने दरोगा को फोन कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क पर बालू पड़ी होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। आरोप है कि इससे दरोगा झल्ला उठा। पहले तो उसने रात में नींद खराब करने की बात कही, फिर पूर्व प्रधान से बालू हटवाने के लिए चार-छह आदमियों का इंतजाम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed