{"_id":"6313ab48f4277f24772c009c","slug":"crime-badaun-news-bly4964883109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में युवक को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में युवक को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर खड़े पुलिस और पीएसी के वाहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। जिले में फैली बच्चा चोरी की अफवाह से शनिवार को एक युवक की जान पर बन आई। रिजोला गांव में लोगों ने उसको घेरकर पीट दिया, जिससे युवक के गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल उसे जिला अस्पताल भर्ती करा दिया है। युवक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सरेली निवासी गोवर्धन पुत्र रविंद्र सिंह की रिजोला गांव में दिनेश सिंह के यहां रिश्तेदारी है। गोवर्धन शनिवार को अपनी भांजी पूर्णिमा और लक्ष्मी के साथ दिनेश के घर मेहमानी खाने आ रहा था। वह रास्ते में पहुंचा था कि गांव में अफवाह फैल गई कि एक युवक दो बच्चियों को चोरी करके ला रहा है। इस पर गांव के तमाम लोगों ने उसे घेर लिया।
गोवर्धन भीड़ देखकर इतना घबरा गया कि वह उनका ठीक से जवाब तक नहीं दे सका। इतने पर ही लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें युवक के गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक को बचाया और उसे थाने ले गई। युवक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। कोई सूचना होती है तो पहले पुलिस को बताएं। लोग कानून हाथ में न लें। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-
बच्चा चोर बताकर बुजुर्ग को पीट चुके हैं लोग
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग को बच्चा चोर बताकर पीट दिया था। दरअसल बुजुर्ग के बाल बड़े बड़े थे। कपड़े काफी गंदे थे। ऐसे में कुछ लोगों ने शक जताते हुए उसे रास्ते में रोक लिया और उससे पूछताछ करना शुरू कर दी थी। बुजुर्ग इतने पर भी एक शब्द नहीं बोला। इसके बाद लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर पीट दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को थाने ले गई थी। बुजुर्ग मानसिक मंदित बताया जा रहा था। इस बारे में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी लोगों से अपील की थी कि इस समय सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बच्चा चोरी या गिरोह आने की अफवाह फैलाई जा रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पीआरवी को भी निर्देशित किया है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें।