{"_id":"631259d0aa89767be126296b","slug":"crime-badaun-news-bly4963737171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल गृह से लापता दोनों किशोरियों का सुराग लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल गृह से लापता दोनों किशोरियों का सुराग लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले के बाल गृह बालिका से लापता दोनों किशोरियों का पुलिस को सुराग मिल गया है। उन्हें लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तक दोनों किशोरियां बदायूं पहुंच जाएंगी। दोनों किशोरियां कहां पहुंच गईं थी, अभी पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
एक सप्ताह पूर्व नेकपुर मोहल्ले के बाल गृह से दो किशोरियां अचानक लापता हो गईं थीं। बाल गृह की वॉर्डन का कहना था कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच दोनों किशोरियां यहां से पलायन कर गईं। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू की। तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन उनका पता नहीं चला। तीसरे दिन जरूर पुलिस को सुराग मिला था कि दोनों किशोरियां मथुरा के वृंदावन पहुंच गईं हैं। इस पर भी पुलिस उन्हें तलाश करने मथुरा गई। आसपास के कई जिलों में उनकी तलाश कराई गई। फिर भी उनका पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस को उनकी सही जानकारी प्राप्त हो गई। पुलिस ने उनका पता निकाल लिया है। उन्हें लाने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। अभी पुलिस ने यह नहीं बताया है कि दोनों किशोरियां कौन से जिले में पहुंच गई थी, वह किसके साथ गई थी। इसका खुलासा शनिवार को हो सकता है।