फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सिविल बार के सचिव को धमकी

Sun, 28 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में सिविल बार एसोसिएशन की बिल्डिंग के आगे तारकशी करके बनाई बाउंड्रीवॉल को काटकर कब्जा करने वाले व्यक्ति समेत करीब 25 लोगों के खिलाफ बार के सचिव ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सचिव से गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सिविल बार कंपाउंड में तारकशी से बनाई बाउंड्रीवॉल को विगत 24 अगस्त को काटकर उसके अंदर तंदूर लगाकर कब्जा कर लिया गया था। इस पर सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने 25 अगस्त को बाउंड्रीवॉल के तार सही करा दिए थे। इसके बाद तंदूर लगाकर अवैध ढाबा चलाने वाला व्यक्ति अपने 20-25 साथियों के साथ सिविल बार की बिल्डिंग में आ धमका और उसने सचिव अरविंद पाराशरी से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। सचिव ने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कब्जा करने वाले ने यहां तक कहा कि हमारा काम ही जगहों पर कब्जा करना है, किसी में उसे रोकने की हिम्मत नहीं है। मौके पर वकीलों के एकत्र होने के बाद वे लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिविल बार एसोसिएशन के सचिव ने कोतवाली पुलिस को ढाबा संचालक समेत 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed