फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nurse accused auto driver of molestation in Badaun Kotwali area

नर्स से शर्मनाक हरकत: ऑटो चालक की करतूत देख दंग रह गई महिला, हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की

Fri, 26 Aug 2022 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 12:27 AM IST
सार

महिला के मुताबिक वह रोजाना अपने गांव से अस्पताल आती जाती है। इस दौरान गद्दी चौक निवासी ऑटो ड्राइवर फुरकान उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसने 21 अगस्त को भी छेड़छाड़ की थी। इसके दूसरे दिन भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन
Nurse accused auto driver of molestation in Badaun Kotwali area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं कोतवाली इलाके में एक निजी अस्पताल की नर्स से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स है। महिला के मुताबिक वह रोजाना अपने गांव से अस्पताल आती जाती है। इस दौरान गद्दी चौक निवासी ऑटो ड्राइवर फुरकान उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसने 21 अगस्त को भी छेड़छाड़ की थी। इसके दूसरे दिन भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन

नर्स ने बताया कि आज वह लावेला चौक के नजदीक ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। उसके पास बिनावर थाना क्षेत्र की ही एक और लड़की खड़ी थी। बाद में वह बिनावर जाने को एक ऑटो में बैठ गई। तभी फुरकान ने उसका हाथ पकड़कर अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने छेड़छाड़ की। दूसरे ऑटो ड्राइवर से कहा कि इससे पैसे मत लेना। इसका किराया मैं दूंगा। इस मामले के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed