{"_id":"630129084b874b41d556c317","slug":"crime-badaun-news-bly494960878","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, दो भाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़, दो भाइयों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में एक बीए की छात्रा ने दो भाइयों पर एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि दोनों भाई काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं। विद्यालय आने-जाने के दौरान ऑटो रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर पिटाई भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह शहर के एक विद्यालय में पढ़ती है। उसका आरोप है कि ग्राम सिलहरी निवासी विनय मिश्रा और उसका भाई उपनेश मिश्रा उसके स्कूल आने-जाने के दौरान उससे छेड़छाड़ करते हैं। वह ऑटो में बैठकर आती है तो रास्ते में रोककर आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। उसका कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। तब उन्होंने आरोपितों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपित 14 अगस्त को उसके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। उन्होंने उसके व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस संबंध में यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। थकहार कर उसने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।