{"_id":"630128a0154c2d3a626e3fa4","slug":"crime-badaun-news-bly4949606194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा कारोबारी के घर का ताला तोड़ा, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा कारोबारी के घर का ताला तोड़ा, लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात भट्ठा कारोबारी गौरव माहेश्वरी के घर को निशाना बना लिया। गौरव माहेश्वरी पांच दिन पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। इससे उन्होंने पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के घर के नजदीक स्थित अपने पुराने घर में ताला लगा दिया था। शुक्रवार रात चोर ताला तोड़कर 12 लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी करके ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला 32 सिविल लाइंस निवासी गौरव माहेश्वरी भट्ठा कारोबारी हैं। अलापुर रोड पर उनका भट्ठा है। अब वहीं पर उन्होंने अपना नया मकान बनवा लिया है। करीब पांच दिन पहले ही गौरव नए मकान में शिफ्ट हुए थे। वह पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के घर के नजदीक स्थित अपने पुराने घर में ताला डाल गए थे। अभी वह केवल नए मकान में जरूरी सामान ले गए थे। बाकी सामान वह थोड़ा थोड़ा करके ले जा रहे थे। रविवार से वह नए मकान में ही सो रहे थे।
शुक्रवार रात चोरों ने उनके पुराने मकान को निशाना बना लिया। चोर उनके ताला तोड़कर घर में घुस गए और उनके घर से 12 लाख रुपये नकद व करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह जब उनके पुराने मकान के नजदीक रहने वालों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है, तब वह अपने परिवार के साथ मकान पर आए। उनके घर में काफी सामान फैला पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
-
घटना के संबंध में सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी