{"_id":"62f406a14953344b631f7f7a","slug":"crime-badaun-news-bly494121693","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले 12 लोगों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले 12 लोगों को जेल भेजा
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में पकड़े गए पेंपल गांव के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात अभियान चलाकर मारपीट व पथराव करने वाले पेंपल गांव के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
छह अगस्त को पेंपल गांव के लोगों ने पुलिस टीम से मारपीट करने के साथ पथराव भी किया था। इसमें एसओ वजीरगंज प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हुए थे। पुलिस ने गांव के 16 लोगों को नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। तब से सभी ग्रामीण पुलिस से बचते फिर रहे थे, तो वहीं अधिकतर लोग अपना घर छोड़कर भाग गए। मंगलवार रात पुलिस ने अभियान चलाकर गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नामजद बुद्धू उर्फ बुधपाल, भूरे और नन्हे तीन भाइयों व राजेंद्र पुत्र रामेश्वर समेत सुरेंद्र, मुकेश, पोशाकी पुत्रगण सत्यपाल, गोविंद पुत्र नन्हे, गजेंद्र पुत्र गंगाराम, धीरज पुत्र रामनिवास शर्मा, आरिफ पुत्र कल्लू और जमशेद उर्फ गुड्डू पुत्र नेक्सू को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
---------------
यह था मामला
छह अगस्त को पेंपल गांव के बाग में सुखवीर का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला था। सुखवीर 24 जुलाई से लापता था। परिवार वाले लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे। वे पुलिस से युवक को खोजने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस उन्हें गुमराह कर रही थी। पुलिस कह रही थी कि युवक दिल्ली भाग गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। छह अगस्त को उसका शव मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
----------------
हत्याकांड में नामजद महिला भी गिरफ्तार
सुखवीर हत्याकांड में नामजद महिला सुधा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों को शव मिलने के दूसरे दिन जेल भेज दिया गया था जबकि कल्लू और सुधा पुलिस के जत्थे नहीं चढ़े थे। बुधवार को सुधा को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।