फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

डीजे लेकर खिसका संचालक, गुस्साए कांवड़ियों का हंगामा

Wed, 10 Aug 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली गेट पर कांवड़ियों से बात करते एसएसआई अनूप सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मेटाडोर खराब होने के बाद संचालक के डीजे लेकर वापस हो जाने से गुस्साए उसावां क्षेत्र के कांवड़ियों की टोली ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डीजे संचालक पर व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाया। कांवड़ियों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने डीजे संचालक से फोन पर बात की। उसने बुकिंग के 25 हजार रुपये लौटा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा-बरेला निवासी कांवड़ियों ने बुधवार को जलाभिषेक से पहले कछला घाट से शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली तक कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा का डीजे बुक किया था। ऑनलाइन बुकिंग के बाद एडवांस के 25 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद नोएडा से मेटाडोर में लगा डीजे साउंड सिस्टम उझानी आया। कांवड़ियों में राजवीर सिंह ने बताया कि बाईपास पर मेटाडोर खराब हो गई। डीजे संचालक ने कांवड़ियों को कछला गंगाघाट पर यह कहकर भेज दिया कि गंगाजल भरने से पहले ही उनके पास डीजे पहुंच जाएगा। मंगलवार तड़के तक डीजे गंगाघाट पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए कांवड़ियों ने घाट पर ही हंगामा कर दिया। कांवड़ियों ने कछला चौकी के पुलिस कर्मियों से भी संपर्क साधा।
विज्ञापन

गंगाघाट पर मौजूद लोगों के समझाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सभी कांवड़िये कोतवाली गेट पर आ गए। उन्होंने एसएसआई अनूप सिंह से डीजे संचालक की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार भी लगाई। एसएसआई के मुताबिक- नोएडा डीजे संचालक से फोन पर बात हुई है। कांवड़ियों की टोली के दो युवकों से भी संचालक की बात कराई गई। डीजे संचालक ने एडवांस की रकम ऑनलाइन ही लौटा देने का आश्वासन दिया है। कांवड़ियों की टोली में शामिल आरेश गुप्ता, करन सिंह, पप्पू, सत्येंद्र और सतीश ने बताया कि वे कोरोना काल को छोड़ हर बार ही डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकालते रहे हैं। कांवड़ यात्रा पर खर्चे के लिए उन्होंने आपस में चंदा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed