फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मंदिर मेें जल चढ़ाने जा रही महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 09 Aug 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वह शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर जल चढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे बस से उतार लिया। उसे बंधक बनाकर ट्यूबवेल पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन सगे भाइयों और बहनोई समेत सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महिला अलापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह एक अगस्त को शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान म्याऊं के नजदीक आरोपी यादराम, दिनेश, अवधेश पुत्रगण मोहम, कादरचौक के नारायणपुर निवासी सत्यवीर (यादराम के बहनोई), उझानी के बुटला निवासी रिश्तेदार अवनीश, ग्राम चिकटिया निवासी वीरेंद्र और पिंटू उसे जबरन बस से उतारकर ट्यूबवेल पर ले गए। उसे कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। उसके साथ सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। उससे कुछ कागजों पर अंगूठा लगवाया। उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसे नशा देकर आरोपी दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इसी दौरान वह मौका पाकर भाग आई। उसने राहगीरों की मदद से अपने पति को कॉल करके इसके बारे में बताया। इस पर गांव के कई लोग आ गए। महिला थाने आई और सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार शाम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने तीन सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सात बच्चों की मां है महिला, एक बेटे की हो चुकी है शादी
अलापुर थाना क्षेत्र की जिस महिला ने सात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, उसके सात बच्चे हैं। उनमें बड़ा लड़का करीब 22 साल का है। उसकी शादी हो चुकी है। पुलिस मान रही है कि महिला का एक आरोपी के घर आना जाना था। वह कुछ समय उसके साथ रही थी। इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी आई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।

-
महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसके लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टतया यह मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला के सात बच्चे हैं। उसका एक आरोपी के घर आना जाना था। वह कुछ दिन उसके साथ भी रही थी। अब सच्चाई क्या है, यह पुलिस की विवेचना में स्पष्ट हो जाएगा। उसी के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed