फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

वजीरगंज पुलिस पर पथराव व मारपीट करने वाले 16 नामजद

Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल में पुलिस टीम से मारपीट व पथराव करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। इसमें प्रकाश में आए 16 लोगों को नामजद किया गया है और 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपियों पर बलवा, हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

मामला छह अगस्त का है। उस दिन पेंपल गांव में 20 वर्षीय युवक सुखवीर का क्षत विक्षत शव आंवला रोड किनारे बाग में पड़ा मिला था। उसके परिवार वालों का कहना था कि सुखवीर 24 जुलाई को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। साथ में उसके गांव का अभिषेक था। कुछ देर बाद वह घर भाग आया था लेकिन सुखवीर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तब से परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने गुमशुदगी के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला अपहरण में तरमीम कर लिया था। एसओ प्रकाश सिंह लगातार आश्वासन दे रहे थे कि युवक दिल्ली भाग गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही है।
विज्ञापन

जब छह अगस्त को सुखवीर का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। इससे परिवार वालों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिस को दौड़ाकर पीटा और पथराव कर दिया। इसमें एसओ प्रकाश सिंह और सिपाही पुष्पेंद्र घायल हो गया। पत्थर लगने से एसओ की नाक की हड्डी टूट गई। उस वक्त पुलिस ने सभी लोगों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। दूसरे दिन पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर पथराव व मारपीट करने वालों को चिह्नित करते हुए रविवार देर रात 16 नामजद और सौ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
बगरैन चौकी इंचार्ज राजदीप ने पेंपल गांव के बुद्धू, भूरे, नन्हे पुत्रगण गोवर्धन, सत्यम व शिवम पुत्रगण बुद्धू, रामसिंह पुत्र नेत्रपाल, रजनीश पुत्र जयपाल, निजामुद्दीन पुत्र कल्लू, नीरज पुत्र रामनिवास, राजेंद्र पुत्र रामेश्वर, शिवम पुत्र पूरन, सुनील पुत्र जयपाल, गौरव पुत्र भूरे, तेजपाल पुत्र महावीर, ग्राम मुड़िया सतासी निवासी धीरेंद्र पुत्र रघुवीर और मुनेंद्र पुत्र बृजपाल को नामजद किया गया है। उन पर धारा 147, 148, 149, 323, 324, 332, 336, 353, 307, 504 और आपराधिक कानून संशोधित अधिनियम 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

-
पेंपल गांव में युवक का शव मिलने के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया था। मारपीट की गई थी और पथराव किया गया था। इस मामले में वीडियो और फोटो के आधार पर करीब 35 लोगों को चिह्नित किया गया है। उनमें भी जो लोग आक्रामक तरीके से पथराव कर रहे हैं या मारपीट कर रहे हैं। ऐसे 16 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अगर कोई निर्दोष है तो उसे परेशान नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed