फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a young woman filed a case of molestation and intimidation in Civil Lines area of Badaun

मनचले की सनक बनी नासूर: युवती से राह चलते छेड़छाड़ के बाद दे रहा ऐसी धमकी, मंगेतर व जीजा को लेकर भी कहा ये

Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:37 AM IST
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक राहुल उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उससे आते-जाते छेड़छाड़ करता है। उसकी ओर घूरता है। उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश करता है। हद तो तब हो गई जब उसने उसके होने वाले पति और उसके जीजा को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी। उसने तमंचा लेकर अपना फोटो भी वायरल किया।

विज्ञापन
a young woman filed a case of molestation and intimidation in Civil Lines area of Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में शहर के एक मोहल्ले की युवती मनचले युवक से बेेहद परेशान हो चुकी है। आरोपी सरेआम उससे छेड़छाड़ करता है। फेसबुक पर उसकी आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने और उसके होने वाले पति व जीजा को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देता है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक राहुल उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उससे आते-जाते छेड़छाड़ करता है। उसकी ओर घूरता है। उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश करता है। हद तो तब हो गई जब उसने उसके होने वाले पति और उसके जीजा को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी। उसने तमंचा लेकर अपना फोटो भी वायरल किया।

विज्ञापन

आरोपी ने उसका घर से बाहर निकलने के दौरान फोटो खींच लिया था। उसको एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। उसने फेसबुक पर लिखा कि उसके होने वाले पति और उसके जीजा का आखिरी दिन होगा। इन हरकतों से परेशान युवती ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed