{"_id":"62eacb5ea709012f23105acb","slug":"crime-badaun-news-bly493423958","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: गल्ला व्यापारियों से तमंचा दिखाकर पांच लाख रुपये लूटने की कोशिश, व्यापारी की बहादुरी देख भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: गल्ला व्यापारियों से तमंचा दिखाकर पांच लाख रुपये लूटने की कोशिश, व्यापारी की बहादुरी देख भागे बदमाश
Thu, 04 Aug 2022 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:54 AM IST
सार
दो व्यापारी बाइक से आढ़त जा रहे थे। जिसमें बाइक मोनू गुप्ता चला रहे थे, जबकि परमानंद गुप्ता पीछे थैला लेकर बैठे थे, इसी में पांच लाख रुपये थे। उनकी बाइक मंडी समिति के नजदीक पहुंची थी कि तभी दो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उनके सामने अपनी पल्सर बाइक लगा दी। उन्होंने तमंचे के बल पर परमानंद गुप्ता के हाथ से थैला लूटने कोशिश की।
विज्ञापन
बिसौली मंडी समिति में घटना की जानकारी देते गल्ला व्यापारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कस्बे में मंडी समिति के नजदीक बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दो गल्ला व्यापारियों से तमंचा दिखाकर पांच लाख रुपये लूटने की कोशिश की। व्यापारियों की उनसे हाथापाई भी हुई। इसके बावजूद व्यापारी परमानंद गुप्ता ने थैला नहीं छोड़ा। शोर शराबा सुनकर लोगों को आते देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी परमानंद गुप्ता की मंडी समिति में आढ़त है। वह बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी मोनू गुप्ता के साथ बाइक से आढ़त जा रहे थे। बाइक मोनू गुप्ता चला रहे थे, जबकि परमानंद गुप्ता पीछे थैला लेकर बैठे थे, इसी में पांच लाख रुपये थे। उनकी बाइक मंडी समिति के नजदीक पहुंची थी कि तभी दो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उनके सामने अपनी पल्सर बाइक लगा दी। उन्होंने तमंचे के बल पर परमानंद गुप्ता के हाथ से थैला लूटने कोशिश की।
विज्ञापन
उनके बीच काफी छीनाझपटी हुई, जिससे मोनू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बावजूद परमानंद गुप्ता ने थैला नहीं छोड़ा। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तमाम लोग उनकी ओर दौड़ पड़े तो बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए थैला छोड़ने को कहा। इसके बावजूद उन्होंने थैला नहीं छोड़ा। तमाम लोगों को अपनी ओर आते देखकर बदमाश चंदौसी की ओर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनकी तलाश में नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। परमानंद गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर के साथ अन्य व्यापारियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों को असुरक्षा महसूस हो रही है। इससे पहले भी मंडी परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद गश्त नहीं हो रही।