{"_id":"62e27dc8470d99085d5c7ed4","slug":"crime-badaun-news-bly4927186170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में लाई गई शराब तो चालक-परिचालक पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में लाई गई शराब तो चालक-परिचालक पर होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
जरीफनगर इलाके में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर चेकिंग करती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिल्ली-बदायूं रोड पर शराब तस्करी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत डीएम दीपा रंजन ने एआरएम को एक पत्र लिखा है। अगर रोडवेज बसों में दिल्ली से शराब लाई गई तो उसके जिम्मेदार चालक-परिचालक भी होंगे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
आबकारी विभाग पिछले एक माह से दिल्ली से आने वाले वाहनों में चेकिंग अभियान चला रहा है। अब तक रोडवेज व निजी वाहनों में दिल्ली से शराब लाने वाले पंद्रह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि उनसे 65 बोतल शराब बरामद हो चुकी है। इनमें अधिकतर लोग रोडवेज बसों में ही यात्रा कर रहे थे। वह अपने बैगों में दिल्ली से शराब खरीदकर ला रहे थे और आबकारी विभाग की चेकिंग में पकड़े गए। लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद दिल्ली हाईवे पर शराब तस्करी नहीं रुक रही है। इस पर डीएम दीपा रंजन ने बड़ा कदम उठाते हुए एआरएम को पत्र लिखा है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि रोडवेज बसों के चालक-परिचालक दिल्ली से सवारियां लाने के दौरान इसका विशेष ध्यान रखें। अपनी बसों में सवारियां बैठाने से पहले वे पूछताछ कर लें कि कहीं उनके बैगों में शराब तो नहीं है या वह खरीदकर तो नहीं ला रहे। अगर बस में बैठाने से पहले ही पता चल जाए तो उसे नहीं लाएं। अगर बदायूं आने के दौरान रास्ते में चेकिंग के दौरान किसी सवारी पर शराब निकलती है तो उसके जिम्मेदार चालक-परिचालक भी होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-
बुधवार रात तीन लोग गिरफ्तार, 20 बोतल बरामद
आबकारी विभाग ने बुधवार रात भी दिल्ली बदायूं हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की। यह अभियान रात साढ़े दस बजे शुरू किया गया था। रात दो बजे तक बसों में चेकिंग की गई। इस दौरान बसों में तीन लोग पकड़े गए। उनके पास से शराब की 20 बोतल बरामद हुई हैं। आबकारी विभाग की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
-
आबकारी विभाग की ओर से दिल्ली-बदायूं हाईवे पर लगातार वाहनों की चेकिंग चल रही है। रोजाना लोग शराब लाते पकड़े जा रहे हैं। इसको लेकर एआरएम को एक पत्र जारी किया गया है। अगर रोडवेज बसों में शराब लाई गई तो ड्राइवर-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- प्रगल्भ लवानिया, जिला आबकारी अधिकारी