{"_id":"62e18670b23a343d3804a90e","slug":"crime-badaun-news-bly4927036139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार चंदौसी समेत पांच के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब रजिस्ट्रार चंदौसी समेत पांच के खिलाफ परिवाद दायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मृतक महिला को जीवित दिखाकर वसीयत और फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बनाने के मामले में एक व्यक्ति ने सीजेएम नवनीत भारती की अदालत में उपनिबंधक चंदौसी सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने संबंधित थाने से दो अगस्त को आख्या तलब की है।
थाना बिसौली के ग्राम मौजमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र सुंदरलाल मिश्रा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक परिवाद दायर किया है। परिवादी के आरोप के अनुसार उनके छोटे भाई की पत्नी गीता देवी की मृत्यु 10 मई 2021 को हो गई थी। थाना बिसौली के ग्राम गहौरा निवासी राधेश्याम पुत्र रामबहादुर ने बिल्सी आर्य समाज से गीता देवी की शादी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के बाद उपनिबंधक चंदौसी के यहां 11 अगस्त 2021 को फर्जी वसीयत कराकर गीता देवी के मकान पर कब्जा कर लिया। परिवादी ने एसएसपी को विगत आठ जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवादी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने 20 जुलाई को सब रजिस्ट्रार चंदौसी सुबोध कुमार राय समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को परिवाद दायर किया है। सीजेएम ने इस मामले की सुनवाई को दो अगस्त की तारीख नियत की है। संवाद