फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिसौली की एसडीएम के वाहन पर हमला, ईंट लगने से चालक घायल

Sat, 23 Jul 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
एसडीएम बिसौली की गाड़ी पर हुए हमले में टूटा शीशा। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा की गाड़ी पर शुक्रवार रात किसी ने हमला कर दिया। इस दौरान ईंट लगने से एसडीएम का ड्राइवर घायल हो गया, जबकि एसडीएम और उनका गार्ड बाल-बाल बच गए। इस संबंध में ड्राइवर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा शुक्रवार रात इस्लामनगर इलाके से एक जांच करके लौट रहीं थीं। उनकी गाड़ी में अर्दली सत्यपाल, होमगार्ड रतन सिंह, प्रेमपाल बैठे थे। जबकि ड्राइवर ग्राम सर्वा निवासी श्यामवीर गाड़ी चला रहा था। बताते हैं कि उनकी गाड़ी कस्बे में नए तहसील कार्यालय के मोड़ पर पहुंची थी। तभी अचानक एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट गाड़ी का अगला शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर श्यामवीर के लगी। इस दौरान उसने तुरंत गाड़ी रोक ली। होमगार्ड गाड़ी से उतरकर हमलावर को पकड़ने के लिए भागा लेकिन तब तक वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास इलाके में हमलावर को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाना पुलिस ने एसडीएम को उनके कार्यालय तक सुरक्षित पहुंचाया। बाद में ड्राइवर को कोतवाली ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ड्राइवर श्यामवीर ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बताया जा रहा है कि जिस इलाके में एसडीएम पर हमला हुआ है। उधर कई सभ्रांत लोगों के घर हैं। वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिससे हमलावर का पता लगाया जा सके।

-
मैं गाड़ी से क्षेत्र से लौट रही थी। नए तहसील कार्यालय मोड़ पर अचानक किसी ने ईंट से हमला कर दिया । जब तक हम लोग सतर्क हुए। तब तक हमलावर भाग गया। ड्राइवर को चोट आई है। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
- ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed