{"_id":"62d9ba2391a69738c353d320","slug":"crime-badaun-news-bly492120639","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर किशोरी से गजरौला में सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर किशोरी से गजरौला में सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया। उसे गजरौला ले जाकर एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगा दी गई है।
मामला पंद्रह जुलाई की रात का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उस रात वह अपने पति के साथ गांव में ही एक रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी और 12 साल का बेटा मौजूद था। दोनों भाई-बहन घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे शादाब, बबलू और जीशान उसके घर पर कार लेकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी को जबरन कार में डाल दिया और उसे लेकर भाग गए। बाद में महिला और उसका पति घर आया। उसका बेटा रो रहा था। बेटी लापता थी।
उन्होंने बेटे से रोने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना बताई। वह किशोरी की तलाश में लग गए, तो वहीं आरोपी दूसरे दिन उसको रास्ते में छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची। तब उसने पूरी घटना बताई। उसने कहा कि तीनों आरोपी उसे गजरौला (अमरोहा) के एक होटल में ले गए थे। वहां उसके साथ तीनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे उसके चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को किशोरी और उसकी मां बिल्सी थाने पहुंची। मां ने आरोपी शादाब, बबलू और जीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
-
बिल्सी थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- श्याम नारायण, सीओ बिल्सी