{"_id":"62d8519aa5a1a668956d0111","slug":"crime-badaun-news-bly492006016","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार से 14.18 लाख रुपये बरामद, चार लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार से 14.18 लाख रुपये बरामद, चार लोग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में एक कार से वाहन चेकिंग के दौरान 14.18 लाख रुपये बरामद हुए हैं। उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर बरेली से आयकर विभाग की टीम थाने पहुंच गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। चारो लोग उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने नजदीक आने पर कार को रोक लिया। उसमें चार लोग सवार थे। पुलिस ने कार चेक करने की बात कही तो चारों लोग हड़बड़ा गए। इससे पुलिस ने चारों को नीचे उतार दिया। उसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें 14 लाख 18 हजार रुपये बरामद हुए। इस पर पुलिस चारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनकी कार कब्जे में ले ली गई। बताया जा रहा है कि चारों लोग उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इधर, सूचना पर बरेली से आयकर विभाग की टीम थाने पहुंच गई। टीम भी पूछताछ कर रही है। मामले में चर्चा यह भी है कि पुलिस ने कार मंगलवार रात पकड़ी थी। उससे करीब 40 लाख रुपये बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी कोई जानकारी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
-
सिविल लाइंस पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार पकड़ी है। कार से चौदह लाख 18 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसमें चार लोग पकड़े गए हैं। उनसे अभी पूछताछ चल रही है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी