{"_id":"62d01a5a5f14c448533df4b1","slug":"crime-badaun-news-bly49130307","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिफ्ट दी, फिर ग्रामीण के लिए निकाल लिए 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर लिफ्ट दी, फिर ग्रामीण के लिए निकाल लिए 51 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-बरेली रोड पर ग्रामीण बेचेलाल को बाइक पर लिफ्ट देकर उसकी जेब से 51 हजार रुपये निकाल लिए गए, फिर उसे रास्ते में छोड़ दिया गया। ग्रामीण को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुढ़ाह कुठिया निवासी बेचेलाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। बेचेलाल के मुताबिक वह बृहस्पतिवार सुबह एसबीआई में एक लाख रुपये जमा करने आया था। उसके पास पेन कार्ड नहीं था। इससे केवल 49 हजार रुपये ही जमा हो पाए। बाकी 51 हजार रुपये लेकर बेचेलाल रामगंगा चौबारी (बरेली) स्थित गांव जा रहा था। इसके लिए वह दातागंज कस्बे में गोल चक्कर पर आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। बोले-कहा जाओगे। बेचेलाल ने बताया कि चौबारी जाएंगे। इस पर दोनों युवकों ने उसे बाइक पर पीछे बैठा लिया। बाद में दातागंज कस्बे से निकलकर बाइक रोकी और उसे गिरने का खौफ दिखाते हुए बीच में बैठा लिया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसके 49 हजार रुपये निकाल लिए। बाइक रुदेली मोड़ पर पहुंची तो उन्होंने बेचेलाल को उतार दिया। बोले-एक काम याद आ गया है, वह बरेली नहीं जाएंगे। बाद में बेचेलाल ने अपनी जेब देखी तो पता चला उसके 49 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। इस पर उसने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।