फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेल में 13 खतरनाक कैदी लाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
जिला कारागार बदायूं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं जेल में दूसरे जिलों से 13 खतरनाक कैदी ट्रांसफर होकर यहां लाए गए हैं। इससे जेल प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सुबह शाम उनकी निगरानी की जा रही है। उनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है, तो वहीं इन कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

जेल में करीब साढ़े पांच सौ कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वर्तमान हालात कुछ और हैं। इस समय जेल में करीब पंद्रह सौ बंदी/कैदी हैं। उनमें तमाम चाकू, तमंचा, डोडा, दहेज उत्पीड़न के मामलों में नामजद हैं। इसके विपरीत यहां सजायाफ्ता कैदियों की संख्या करीब पौने तीन सौ है। बदायूं जिले और आसपास इलाके के करीब 50-60 कैदी हत्याओं के मामलों में नामजद हैं, तो वहीं खतरनाक कैदियों की बात करें तो बदायूं जिले का कोई ऐसा कैदी या बंदी नहीं है। अब जेल में दूसरे जिलों से 13 खूंखार कैदी ट्रांसफर लाए गए हैं। इन कैदियों पर हत्या, लूट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें तीन कैदी नोएडा से आए हैं जबकि दो मुजफ्फरनगर, एक पीलीभीत, दो फर्रुखाबाद, दो शाहजहांपुर, दो बरेली और एक कासगंज जिले से। यह सभी कैदी खतरनाक हैं। इससे इनकी विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। अलग से पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

-
चार साल पहले फरार हुआ था शातिर अपराधी सुमित
वर्ष 2018 में जेल से शातिर अपराधी सुमित फरार हो गया था। वह मुरादाबाद का रहने वाला है। उसने दिनदहाड़े ब्लॉक प्रमुख की हत्या की थी। उसके साथ गोरखपुर के शातिर अपराधी देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह ने भी फरार होने की कोशिश की थी। हालांकि उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। उसके बाद जेल की दीवार पर तारकशी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जेल में जहरीला खाना खाने से दो बंदियों की हो चुकी है मौत
वैसे तो जेल में आत्महत्या के तमाम मामले सामने आ चुके हैं लेकिन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला वर्ष 2018 में सामने आया था। मई 2018 में शहर के हकीमगंज मोहल्ला निवासी बंदी असलम (48) और फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया निवासी बंदी शाहरुख (25) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई थी। उस दौरान जेल में जहराली पदार्थ पहुंचना भी जांच का विषय रहा।

-
इस समय जेल में पंद्रह सौ बंदी/कैदी हैं। अब 13 कैदी दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए हैं। यह कैदी सामान्य की तरह नहीं है। इनकी गिनती ज्यादा खतरनाक और खुराफातियों में है। इनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ाई गई है।
- डॉ. विनय कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed