{"_id":"62cb28cef62fc84d6134f7a1","slug":"crime-badaun-news-bly4909708127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंजनी गांव में गोला फटा, दो भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंजनी गांव में गोला फटा, दो भाई झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में गोला फटने से दो भाई आठ वर्षीय करन और छह वर्षीय भुवनेश झुलस गए। दोनों को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें करन की हालत ज्यादा गंभीर है।
हादसा शनिवार शाम हुआ। ग्राम सैंजनी निवासी श्याम सिंह के मुताबिक वह शाम के समय अपने खेत पर काम कर रहे थे। उनका आठ वर्षीय बेटा करन और छह वर्षीय बेटा भुवनेश घर पर मौजूद थे। उनके गांव में दो दिन पहले एक बरात आई थी। उसमें आतिशबाज से उनके बेटों ने चलाने के लिए गोला लिया था। दोनों भाई वही गोला चलाने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक वह तेज धमाके के साथ फट गया। जब लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वह श्याम सिंह के घर की ओर दौड़े। दोनों बच्चे घर के आंगन में झुलसे पड़े थे। उन्हें देखकर पड़ोसियों ने परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार के लोग भी घर पहुंच गए और उन्हें दातागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रीतेश भसीन ने बताया कि करन की हालत ज्यादा खराब है। दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों बारूद में आग लगने से झुलसे हैं।