{"_id":"62cb28120e393060b256f132","slug":"crime-badaun-news-bly49097050","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा प्लांट पर जाल गिरा, दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा प्लांट पर जाल गिरा, दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गंज में रविवार सुबह मेंथा प्लांट में जाल गिर गया। जिससे दबकर 52 वर्षीय मजदूर रामभजन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम गंज निवासी रामभजन अपने गांव के ही नत्थू के मेंथा प्लांट पर मजदूरी करता था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक रामभजन रविवार सुबह करीब दस बजे प्लांट पर टैंक से लोहे का जाल निकाल रहा था। लोहे का जाल काफी भारी था। उसमें गीला मेंथा का मलबा भी भरा हुआ था। रामभजन ने उसे टैंक से जैसे ही बाहर निकाला कि उसका कुंडा टूट गया, जिससे जाल रामभजन के ऊपर जा गिरा। इसमें रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शाम के समय उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार वाले उसके शव को गांव ले आए। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी आसवती ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।