{"_id":"62cb28117f3e4301b31b3920","slug":"crime-badaun-news-bly4909703195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में दो दुकानदार भिडे़, पथराव में कई लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली में दो दुकानदार भिडे़, पथराव में कई लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला सराय में शनिवार रात ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदार भिड़ गए। उन्होंने कई लोगों को बुला लिया, फिर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह विवाद शनिवार रात दस बजे हुआ। मोहल्ला सराय में इज्जत अली की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उसके सामने साकिब मंसूरी की भी कपड़ों की दुकान है। इज्जत अली का आरोप है कि दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर साकिब के भाई आसिफ मंसूरी ने गालीगलौज किया। जब इसका विरोध किया तो उसने अपने पिता पप्पू मंसूरी, भाई साकिब, समीर, अदनान और एक अन्य को बुला लिया। सभी के पास लाठी-डंडे थे और असलहे थे।
वह उसकी दुकान में घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। उसके साथ जमकर मारपीट की। उसने बचाने आए तहजीब हैदर, महमूद अली, विकार हुसैन और राहिला सुल्तान को भी पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इज्जत अली ने पप्पू मंसूरी, साकिब, आसिफ, समीर और अदनान समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद की अफवाह भी उड़ी।
विज्ञापन
रविवार सुबह एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
---------------
बिसौली कस्बे में दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ है। इसमें एक समुदाय के दो पक्षों में विवाद जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात