फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक इंद्रपाल। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बनबौसारी में शुक्रवार रात बेटी की शादी के दौरान 42 वर्षीय इंद्रपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताते हैं कि सुबह चार बजे बेटी की भांवरे पड़ने के बाद भात पहनाते समय उसका पत्नी से विवाद हुआ था। नाराज होकर इंद्रपाल घर से निकल गया और खेत में जाकर बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम बनबौसारी निवासी इंद्रपाल की 20 वर्षीय बेटी श्यामा देवी की शुक्रवार रात शादी थी। उसकी बरात फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौगवां से आई थी। शाम को दूल्हा आलोक पुत्र संतराम बरात लेकर पहुंचा। हंसी खुशी सभी रस्में निभाई गईं। बरात का खूब आदर सत्कार किया गया। सुबह चार बजे श्यामा देवी और आलोक की भांवरे पड़ीं। भांवरे पड़ने के बाद भात पहनाने की रस्म निभाई जानी थी। परिवार वालों के मुताबिक उस वक्त इंद्रपाल दूसरे काम में लगे थे। उन्हें मंडप पर बुलाया गया, तभी उनका पत्नी माला देवी से मामूली विवाद हो गया। इंद्रपाल मंडप में नहीं आया। वह घर से बाहर निकल गया। कुछ लोगों ने उसे रोका भी लेकिन वह निकल गया।
विज्ञापन

इधर, भात की रस्म के बाद बेटी को विदा करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। शनिवार सुबह बेटी विदा होती इससे पहले खेतों की ओर गए लोगों ने इंद्रपाल के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना दे दी। इससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से इंद्रपाल के शव को फंदे से उतारा गया। फिर दोपहर में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अंतिम संस्कार के बाद विदा हुई बेटी
शनिवार सुबह बेटी श्यामा देवी की विदा की तैयारियां चल रहीं थीं। अचानक इंद्रपाल की मौत की सूचना मिली। इससे परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत की खबर सुनकर दुल्हन गश खाकर गिर पड़ी। दिनभर परिवार वाले गमगीन माहौल में रहे। शाम को इंद्रपाल के अंतिम संस्कार के बाद श्यामा देवी को विदा किया गया।

-
खेताबाड़ी करता था इंद्रपाल
इंद्रपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके पांच बीघा जमीन है। कुछ कर्ज भी है। उसके छह बच्चे हैं, जिनमें बेटी अंजुना, नन्ही की शादी हो चुकी है। श्यामा तीसरे नंबर की बेटी है। उससे छोटी देवी और सुखदेवी है। बेटा सोमवीर अंजुना से छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed