फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बस परिचालक और अस्पताल के कर्मचारी में मारपीट

Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
वजीरगंज। परिचालक द्वारा बस को अस्पताल के गेट पर न रोकने पर अस्पताल के एक कर्मचारी की परिचालक से जमकर कहासुनी हुई। मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष थाने तक पहुंच गए, जहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के एक अस्पताल में तैनात कर्मचारी प्रतिदिन की तरह बिसौली से रोडवेज की बस से अस्पताल आ रहा था। कर्मचारी के कहने पर भी परिचालक ने बस को अस्पताल के गेट पर न रुकवाकर आगे ले जाकर रुकवाया, जिसको लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई, बाद में गाली गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। चालक ने भी कर्मचारी की पिटाई कर दी। सवारियों ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को अलग तो करा दिया, मगर बाद में दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। कर्मचारी का कहना था कि परिचालक ने कहने के बाद भी बस नही रुकवाई, ऊपर से गाली देने लगा जिससे विवाद बढ़ गया, जबकि परिचालक का कहना था कि वजीरगंज तक की सवारियों को बस स्टैंड पर ही उतरना होता है जबकि कर्मचारी वहां न उतरकर अस्पताल के गेट पर उतारने की जिद पर अड़ गया था। रोड पर भीड़ की वजह से बस थोड़ा आगे रुकी तो गाली देने लगा। हंगामा देखकर एसओ प्रकाश सिंह ने दोनों ही पक्षों से तहरीर देने को कहा। इस दौरान वहां और भी लोग जमा हो गए। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed