फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइकर्स गैंग ने तमंचे-पिस्टल लहराकर किया डांस, वीडियो वायरल

Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों का तमंचे व पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह युवक बाइकर्स गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है जबकि एक युवक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो के अनुसार उसमें करीब आठ-दस लड़के डीजे पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनमें एक युवक के पास तमंचा है और दूसरे युवक के पास पिस्टल है। वह डांस करने के दौरान असलहों का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लालपुल इलाके का है। बुधवार रात इलाके में एक प्रोग्राम के दौरान यह युवक एकत्र हुए थे। उसी में असलहे लहराए गए। बताया जा रहा है कि यह युवक बाइकर्स गैंग के सदस्य हैं। शहर में कई जगह फायरिंग कर चुके हैं। तमाम लोगों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा जालंधरी सराय चौराहे के पास एक सिपाही को पीटने का मामला सामने आया था। पहले पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की थी लेकिन बाद में सिपाही की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। इधर, वायरल वीडियो के मामले में पिस्टल लहराने वाला युवक पकड़ा गया है। जिस युवक ने तमंचा लहराया था, उसको पुलिस तलाश करने का दावा कर रही है। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

-
कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल होने का मामला पता चला है। इसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश चल रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
--------------
फैजगंज बेहटा में मारपीट करने पर वालों पर रिपोर्ट
बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे में डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कस्बे के आशु कश्यप ने तहरीर दी कि पांच जुलाई की रात उसके बड़े भाई राजेश की लगन आई थी। डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे के उमेश पुत्र चंद्रपाल, राजीव पुत्र रामबिहारी और रोहित पुत्र अशोक आदि शराब पीकर आए और उन्होंने रिश्तेदारों से बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने आशु की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed