फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 05 Jul 2022 05:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर एक में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय साक्षी तिवारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी विनय तिवारी की शादी करीब चार साल पहले बिसौली के गांव पनौड़ी निवासी साक्षी तिवारी (25) के साथ हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक साक्षी के एक ढाई साल की बेटी है। मंगलवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने कमरे में साक्षी का शव फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दे दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव फंदे से उतरवाया, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें पुलिस ने अभी तहरीर मिलने से इन्कार किया है। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed