फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ऑडियो वायरल : अधिकारी ले देकर कर निपटा देते हैं मामले

Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
म्याऊं। ब्लाक उसावां की ग्राम पंचायत सौंधामई के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि विभागीय अधिकारी ले-देकर मामला निपटा देते हैं। जब ये ऑडियो संबंधित बीईओ के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सौधामई में बुधवार को सभी कक्षों के ताले खुले छोड़कर प्रधानाध्यापक अपने घर चले गए। जब इस मामले में ग्रामीणों को जानकारी हुई, तो उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार को फोन करके इसके बारे में बताया। साथ ही उन्होंने ऐसा करने की वजह भी पूछी और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। इस पर ब्रजेश ने कहा कि अधिकारी ले देकर मामले को निपटा देते हैं। साथ ही कई अन्य बातें कहीं। वहीं जब ये ऑडियो बीईओ वीरेंद्र सिंह के पास पहुंचा, तो उन्होंने प्रधानाध्यापक से दो दिन में जवाब देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed