फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बरेली की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 29 Jun 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बादल और दुगरैय्या के बीच रास्ते में बरेली की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला रिश्तेदार और उसके दोस्त के साथ बड़ी ज्यारत आई थी। लौटते समय उन्होंने ने ही यह हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिव्यांग महिला बरेली जिले में भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली है। महिला के मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। सोमवार को वह अपने बहनोई के भाई के साथ बाइक से बड़ी ज्यारत आई थी। रास्ते में उसके रिश्तेदार का दोस्त भी मिल गया। रात करीब नौ बजे तीनों लोग बड़ी ज्यारत से निकले। रिश्तेदार ने अपने दोस्त को बीच में बैठाया और उसे पीछे बैठा लिया और बरेली रोड पर पहुंच गए। बाईपास से उसने बाइक कुंवरगांव कस्बे की ओर मोड़ ली, इस पर उसने एतराज किया। इस पर रिश्तेदार ने कहा कि आंवला होकर चलेंगे। वे बाइक से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बादल और दुगरैय्या के बीच पहुंचे थे कि अचानक उसने बाइक रोक ली। बाद में खेत में लेजाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए। उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले रात में ही उसके पास पहुंच गए। वह उसे कुंवरगांव थाने ले गए। जहां उसने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed