{"_id":"62b9f4a2bf105662b91f3d4b","slug":"crime-badaun-news-bly4896507189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का गला काटने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का गला काटने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में 32 वर्षीय सुधा की हंसिया से गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी पति राजपाल सोमवार सुबह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल बरामद कर लिया है। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सोमवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 24 जून की रात मूूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में आरोपी राजपाल ने अपनी पत्नी सुधा की गला काटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद राजपाल और उसका परिवार मौके से भाग गया था। इस संबंध में सुधा के पिता महेंद्र सिंह ने राजपाल, उसकी मां बर्फा देवी समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई।
सोमवार सुबह इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई अरुण यादव, कांस्टेबल विजयपाल और नितिन ने मुखबिर की सूचना पर दातागंज रोड पर एक ढाबे के पास दबिश दी, जहां से राजपाल पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी पर ही तमाम आरोप लगाए। पुलिस ने दोपहर बाद उसको जेल भेज दिया। अभी इस मामले में नामजद उसकी मां और भाई गिरफ्तार नहीं हुए हैं।