फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अब तक खनन माफिया की गिरफ्तारी नहीं

Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। उसहैत के सरेली घाट पर युवक की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है तो खनन विभाग भी सुस्त पड़ गया है। बताया जा रहा है कि इसमें दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरा आरोपी पांच दिन पहले पकड़ा गया जबकि मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता अब भी फरार है।
विज्ञापन

विगत 31 मई को सरेली गंगा घाट पर ट्रैक्टर ड्राइवर राजेश की जेसीबी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दिन राजेश अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रेत भरवाने पहुंचा था। उसने पहले रेत भरवाने को अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दिया। इसी बात पर खनन करने वालों ने उस पर हमला बोल दिया। उसको जेसीबी से टक्कर मारी गई, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में खनन करने वाले राजेश गुप्ता, हरिकेश, सर्वेंद्र और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें हरिकेश, विनोद को उसी दिन पकड़ लिया गया था जबकि सर्वेंद्र को पांच दिन पहले पकड़कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी राजेश फरार है। उसे थाना पुलिस भी नहीं खोज सकी है।
विज्ञापन

इधर, इस मामले की डीएम दीपा रंजन ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे। तब से अब तक जांच चलने की ही बात कही जा रही है लेकिन अब तक न तो खनन विभाग ने कार्रवाई की है और न ही प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई हुई है जबकि सरेली घाट पर खनन अवैध तरीके से हो रहा था। उसका पट्टा अहमद नगर बछौरा के नाम से था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रताप का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है। उस प्वाइंट पर खनन नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि अवैध खनन करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी, इस संबंध में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
-
सरेली घाट पर अब खनन नहीं होने दिया जाएगा। अभी इसमें विभागीय जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर इसमें कार्रवाई कराई जाएगी।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed