{"_id":"62b36f2da2b6fd1ee06c5469","slug":"crime-badaun-news-bly489136088","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने की आत्महत्या, तो चुपचाप घर से निकल गई बेटे की प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने की आत्महत्या, तो चुपचाप घर से निकल गई बेटे की प्रेमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली तहसील के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ग्रामीण के आत्महत्या करने के बाद उसके बेटे की विवाहित प्रेमिका चुपचाप घर से निकल गई। हालांकि घटना से पहले तमाम लोग उसे समझाते रहे लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।
मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय ग्रामीण ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। ग्रामीणों ने बताया था कि उस व्यक्ति के मझले बेटे का पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के चार बच्चे थे। इसके बावजूद
इसी क्रम में महिला मंगलवार सुबह आकर उस ग्रामीण के घर बैठ गई थी। वह उसके बेटे के साथ रहना चाहती थी लेकिन यह ग्रामीण को मंजूर नहीं था। सूचना पर ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग ग्रामीण के घर पहुंचे थे। उन्होंने महिला को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। वह ग्रामीण के बेटे के साथ ही रहना चाहती थी। हालांकि तमाम लोगों ने उसके शादीशुदा होने और चार बच्चों का हवाला दिया था। इसके बावजूद उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण दोपहर के समय घर से निकल गया और उसने खेत में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। शाम के समय परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, तब कहीं पुलिस को सूचना दी गई। बताते हैं कि उस समय महिला वहां से हट गई लेकिन कुछ समय बाद वह फिर वहां आ गई। इसके बाद लोगों ने उस पर फिर दवाब बनाया और पुलिस के चक्कर में आने की बात की तो वह घर लौटी। बुधवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।