फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फायरिंग करभैंस लूट ले गए बदमाश

Tue, 21 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय में रविवार रात बदमाश फायरिंग करते हुए एक भैंस को लूट ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उनके ही ऊपर फायरिंग कर दी। इससे बदमाश भैंस ले जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

ग्राम सनाय निवासी इशाक मोहम्मद रविवार रात अपने घर में सो रहा था। मध्य रात्रि के समय अचानक उसने अपने पशुओं की आवाज सुनी। इससे वह चारपाई से उठकर आया। उसने पशुशाला में जाकर देखा तो उसकी एक भैंस नदारद थी। वह तुुरंत भागकर बाहर गया। जहां सड़क पर कुछ बदमाश उसकी भैंस ले जा रहे थे। इस पर इशाक ने शोर मचा दिया। तभी एक बदमाश ने उसके ऊपर फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया लेकिन इससे गांव के तमाम लोग उठकर आ गए। उन्होंने भी शोर मचाकर बदमाशों को घेरने की कोशिश की। बदमाश फायरिंग करते हुए भैंस को सोत नदी के पुल पर ले गए। वहां पहले से मिनी ट्रक लगा रखा था। सभी बदमाशों ने भैंस को उसमें डाल लिया और लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक बदमाशों का पता लगाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इशाक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed