फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

तस्कर दबोचे, 12 कछुए बरामद

Mon, 20 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
आमगांव में पकड़े गए तस्कर और थैले में रखे कछुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने दो कछुआ तस्कर दबोच लिए। उनके पास से 12 कछुए बरामद हुए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। एक ग्रामीण ने तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो तस्कर ग्राम आमगांव के तालाब में कछुआ पकड़ रहे थे। उन्होंने कछुआ पकड़ने के लिए फंदा लगा रखा था। वह जिस तालाब में कछुए पकड़ रहे थे। उसके एक ओर ग्रामीणों के घर और दूसरी ओर खेत हैं। इससे ग्रामीणों की नजर जल्दी नहीं पड़ी। करीब दो घंटे बाद लोगों ने देखा कि दो अनजान लोग तालाब किनारे बैठे हैं। इस पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। जब उन्होंने दोनों लोगों की तलाशी ली तो उनके थैले में 12 कछुए निकले। इस पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से कछुए पकड़ने का फंदा, कांटा आदि भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बिसौली के मोहल्ला चारबाग निवासी राहुल पुत्र रामकुंवर और रवि पुत्र ओमप्रकाश हाल निवासी मीरा सराय बताया। ग्रामीण अतुल पटेल पुत्र ब्रहमप्रकाश ने तुुरंत इसकी सिविल लाइंस पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह और वन विभाग के रेंजर राजेंद्र प्रसाद पहुंच गए। पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। सभी कछुए को तालाब में छुड़वा दिया गए हैं। अतुल पटेल ने दोनों तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed