फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फेसबुक पर डाली महिला की अश्लील पोस्ट, एसएसपी से शिकायत

Fri, 17 Jun 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को बरेली के रहने वाले एमआर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगा। काफी समय बात करने के बाद जब महिला को लगा कि वह उससे झूठ बोल रहा है तो उसने बात करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने फेसबुक आईडी पर अश्लील पोस्ट वायरल कर महिला को बदनाम करने की कोशिश की। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

बरेली निवासी एक एमआर किसी तरह से शहर की एक महिला के संपर्क में आ गया। उसने फेसबुक पर महिला से चैट करके नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह रोजाना महिला से फोन पर बात करने लगा। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो महिला उसके झूठ को समझ गई। इसके बाद महिला ने उससे फोन करने को मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मना करने पर भी एमआर नहीं माना। कुछ समय बाद एमआर ने महिला की फोटो एडिट करके और अश्लील फोटो बनाकर उसे व्हाट्एएप पर भेज दीं। विरोध करने पर उसने धमकी देते हुए पोस्ट फेसबुक पर वायरल कर दीं। इसके बाद महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed