{"_id":"62a8dfb0ba3ce8589a15d444","slug":"crime-badaun-news-bly4882648155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 के सिपाही से भिड़ा आरोपी, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 के सिपाही से भिड़ा आरोपी, हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तौफी नगला में मंगलवार को एक आरोपी यूपी 112 के सिपाही से भिड़ गया। उसने हाथापाई भी की। बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसे कोतवाली ले जाया गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मंगलवार दोपहर बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना मिली कि तौफी नगला गांव में संतोष पुत्र फूल सिंह गांव की प्रियंका पत्नी भूपसिंह के साथ मारपीट कर रहा है। इसकी सूचना प्रियंका ने यूपी 112 पुलिस को दी। जिस पर पीआरवी पर तैनात सिपाही कुलदीप सिंह और होमगार्ड मुरारीलाल तौफी नगला गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी से प्रियंका को बचाने को कोशिश की लेकिन आरोपी उल्टे सिपाही से ही भिड़ गया। वह मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने सिपाही कुलदीप सिंह से हाथापाई कर दी। सिपाही ने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। जिससे कोतवाली से और सिपाही गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोपी संतोष को पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया। सिपाही कुलदीप ने आरोपी संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार को आरोपी का चालान किया जाएगा। इस संबंध में एसपी देेहात सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही से हाथापाई करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।