{"_id":"62a884ef07f01f03b3240f18","slug":"crime-badaun-news-bly4881752130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से अवैध वसूली करने वाले पुलिस के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से अवैध वसूली करने वाले पुलिस के निशाने पर
विज्ञापन
बदायूं। वाहन ठेका के नाम पर अवैध वसूली करने वाले अब सीधे पुलिस के निशाने पर हैं, जिससे अवैध वसूली करने वालों में खलबली मच गई है तो वहीं पुलिस उन्हें खोज खोजकर एफआईआर दर्ज करा रही है। अब तक जिले के चार थानों में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें नोटिस देने की बात कही जा रही है।
अब तक जिले में जगह-जगह कुर्सी डालकर वाहनों से ठेके के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। शहर से लेकर सभी कस्बों में यह खेल चल रहा था लेकिन अब पुलिस ने अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी कुछ दिन पहले प्रभारी यातायात अब्दुल सत्तार खां ने शहर में खेड़ा नवादा और प्राइवेट बस स्टैंड के नजदीक अवैध वसूली करने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
यातायात प्रभारी ने संजय गुप्ता उर्फ संजू और मानव सक्सेना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा बिसौली में एसआई प्रणव कुमार ने सुमेर पुत्र राशिद को नामजद कराया है।
विज्ञापन
इधर, कादरचौक थाने के एसआई विक्रम सिंह ने अवैध वसूली करने के आरोप में असरासी के देवकीनंदन और लभारी के नंदकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। तो वहीं एक मामला सहसवान कोतवाली में भी दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस जिले के अन्य कस्बों में भी इस तरह का अभियान चला रहा है। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध वसूली करने वालों में पुलिस का डर देखने को मिल रहा है।