फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

घर में मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच लोग नामजद

Tue, 14 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली में एक विवाहिता का शव सोमवार सुबह उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। मायके से भाई समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही पति समेत परिवार के सभी लोग खिसक गए। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन

जमरौली निवासी अंकित की शादी पिछले साल 16 दिसंबर को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव निवासी रोशनी पुत्री कल्लू सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद कल्लू की मौत हो गई। आरोप है कि कल्लू की मौत के बाद अंकित दहेज में रोशनी की पैतृक जमीन में हिस्सा मांगने लगा। भाई प्रबल प्रताप सिंह समेत परिवार के लोगों ने इससे इनकार किया तो अंकित और उसके परिजन रोशनी को प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर प्रबल ने रिश्तेदारों के जरिये पंचायत भी कराई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बकौल प्रबल, सोमवार सुबह उसे पता लगा कि अंकित समेत उसके परिजन ने रोशनी की हत्या कर दी है तो वह मौके पर पहुंच गया। शव घर के आंगन में पड़ा मिला लेकिन वहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ शुभेंद्र गोपाल और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान जमरौली पहुंच गए। उन्होंने मृतका के भाई समेत आसपास के लोगों से जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई ने रोशनी के पति अंकित, ससुर खुशेंद्र सिंह, सास और दोनों ननदों को दहेज हत्या में नामजद कराया है। नामजदगी के बाद सीओ ने विवेचना शुरू कर दी है। इधर, चर्चा है कि पुलिस ने नामजदों में से एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed