{"_id":"62a5e138c8fbc7444e59c997","slug":"crime-badaun-news-bly4879770116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से विश्वासघात, जमीन के फर्जी कागजात बनाकर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से विश्वासघात, जमीन के फर्जी कागजात बनाकर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भाई से भाई के ही विश्वासघात का मामला सामने आया है। न सिर्फ फर्जी कागजात बनाए गए बल्कि जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया। इस मामले में विरोध करने पर भाई के साथ गालीगलौज और मारपीट तक की गई। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भाई और उसके तीन बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर का है। यहां के राकेश कुमार उर्फ सिपट्टर सिंह के मुताबिक उसके पिता घनेंद्र सिंह के नाम करीब 12 बीघा जमीन थी। वह दो भाई हैं। छोटा भाई बालकिशन खेतीबाड़ी करता है और गांव में परचून की दुकान चलाता है। 12 मई 2021 को उसके पिता का देेहांत हो गया था। उसके तमाम रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। पिता की मृत्यु के उपरांत उसे पता चला कि छोटे भाई ने उसके नाम की जमीन भी अपने नाम करा ली है जबकि 12 में से छह बीघा जमीन उसके नाम आनी थी। जब उसने इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि छोटे भाई ने पिता की मृत्यु से चार साल पहले ही एक फर्जी वसीयतनामा तैयार करा लिया था।
उसने इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। पिता की मौत के बाद उसने 19 मई 2021 को मृत्यु दिखाकर एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। फिर वसीयत के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर सारी जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने इसका विरोध किया तो बालकिशन और उसके बेटों सूरज, राहुल, राज ने उसके साथ गालीगलौज की। उसके साथ मारपीट भी की। इसमें उसके काफी चोटें आईं। राकेश ने बताया कि छह बीघा जमीन पर उसका कब्जा है लेकिन राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में सारी जमीन बालकिशन के नाम पहुंच गई है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर आई थी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।