फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उघैती में व्यापारी को लूटने की कोशिश, फायर भी झोंका

Sun, 12 Jun 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
घटनास्थल पर गल्ला व्यापारी (सफेद शर्ट में) से जानकारी लेते इंस्पेक्टर कुमार तोमर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं / उघैती। शुक्रवार सुबह उघैती कस्बे में एक बड़ी घटना होने से बच गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से करीब तीन लाख रुपये लूटने की कोशिश की। इस पर व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया। यह देख बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में बदमाश कस्बे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव रियोनाई निवासी गल्ला व्यापारी संजीव पुत्र महेश चंद्र उघैती कस्बे में थाने से कुछ दूर स्थित अपनी आढ़त खोलने पहुंचा। बताते हैं कि व्यापारी रुपयों से भरा बैग आढ़त के कमरे में रखने जा रहा था जबकि उसका नौकर संजू शटर का ताला खोलने लगा। इसी दौरान दो बाइक सवार मास्क लगाए बदमाशों ने आकर गल्ला व्यापारी के ऊपर तमंचा तान दिया तो दूसरे बदमाश ने तमंचे के बल पर नौकर को कब्जे में ले लिया। बदमाश व्यापारी के हाथ से बैग छीन पाता, इससे पहले व्यापारी ने कांटा उठाकर घुमा दिया, जिससे बदमाश का वह हाथ दूसरी ओर घूम गया, जिसमें तमंचा था। तभी व्यापारी ने उसे पकड़ लिया और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान बदमाश और व्यापारी हाथापाई करते हुए आढ़त के बाहर भी आ गए।
विज्ञापन

बदमाश को लगा कि अब वह रुपयों भरा थैला नहीं लूट पाएगा। इससे बदमाश ने संजीव के ऊपर फायर किया, जो उसके बगल के नजदीक से होकर आढ़त की फाटक में जा लगा। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर कस्बे की ओर भाग गए। इधर, फायर की आवाज सुनकर कस्बे के तमाम लोग पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाने का हलका दरोगा पहुंच गया। बताया जाता है कि बदमाश व्यापारी का मोबाइल ले गए और अपनी एक चप्पल छोड़ गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एक घंटे देरी से पहुंचे इंस्पेक्टर
कस्बे में बाइक सवार बदमाशों द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। इसके बावजूद उघैती इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर एक घंटे देरी से पहुंचे। अगर बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली किसी को लग जाती या लूट करने में बदमाश सफल हो जाते तो शायद पुलिस के पास देने को जवाब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed