{"_id":"62a0f5f312860c066e51b4db","slug":"crime-badaun-news-bly487630034","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर डालने वाली मशीन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर डालने वाली मशीन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 22 वर्षीय अजय सिंह की लिंटर डालने वाली मशीन से गिरकर मौत हो गई। युवक मशीन पर बैठकर दहगवां आ रहा था। परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। जिसमें दुर्घटना के कारण चोटें आने की पुष्टि हुई है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी अजय सिंह पुत्र रोशन मकानों पर मजदूरी पर लिंटर डालने का काम करता था। बताते हैं कि वह बुधवार दोपहर दहगवां में एक मकान का लिंटर डालने आ रहा था। वह ट्रैक्टर में जुड़ी लिंटर डालने वाली मशीन पर बैठा हुआ था। उस पर और भी मजदूर बैठे थे। यह ट्रैक्टर-मशीन नैनोल बागवाला और दहगवां रोड पर पहुंची कि अचानक रास्ते में मशीन का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे युवक मशीन के ऊपर से नीचे आ गिरा। उसके ऊपर से मशीन का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिवार वाले पहुंच गए। इससे पहले ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। इस पर युवक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने दोपहर के समय युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना के कारण चोटें बताई गई हैं। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।