{"_id":"629bc4549d6d381dbb6dd2be","slug":"crime-badaun-news-bly4872016177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी की युवती पर फायर करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी की युवती पर फायर करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने अमेठी की युवती पर फायर करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
दो दिन पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी इमरान पुत्र जलालुद्दीन अमेठी जिले की एक युवती को हरियाणा से लेकर आया था। वह बिल्सी बस स्टैंड पर उतरा। वहीं अपने दोस्त इस्लामनगर के गांव मईकलां निवासी जीशान पुत्र आजाद को बुला लिया। जीशान ही उसके कहने पर तमंचा लेकर आया था। यहां से युवती को बाइक पर बैठाकर इस्लामनगर का मेला दिखाने ले जा रहे थे कि रास्ते में उस पर फायर कर दिया। गोली उसको सिर से छूती हुई निकल गई थी। इससे युवती बाल-बाल बच गई। उसी समय से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। इधर, युवती प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गई है।