{"_id":"629118cac4494976a12134b6","slug":"crime-badaun-news-bly4863456146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के जान देने का मामलाः दोनों परिवार नहीं चाहते कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के जान देने का मामलाः दोनों परिवार नहीं चाहते कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुत्री के विवाह के दौरान दूल्हे के दहेज में महंगी बाइक मांगने से आहत पिता के जान देने के मामले में दोनों के परिवार अब कार्रवाई नहीं चाहते। वहीं इस मामले में अब दूल्हा भी काफी दुखी है।
बुधवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में पिता ने विवाह के दौरान ऐन मौके पर दूल्हे के दहेज में महंगी बाइक मांगने और लड़की के शादी के लिए अड़ जाने से आहत होकर फंदे से लटकर जान देदी थी। उस समय दूल्हा और बराती भाग गए थे। बाद में बृहस्पतिवार को कॉल कर उन्हें बुलाया गया था। पिता के अंतिम संस्कार के बाद विवाह संपन्न हुआ था। बताया जाता है लड़की का पहले से लड़के से प्रेम प्रसंग था। एक जाति के होने के कारण दोनों के परिवारों ने शादी को रजामंदी देदी थी। यही वजह रही कि लड़की ने भी पिता से कह दिया था कि वह शादी इसी लड़के से करेगी। लोगों का कहना है कि पिता पहले से ही बाइक दे रहा था पर ऐन मौके पर लड़के ने दूसरी कंपनी की महंगी बाइक दहेज में मांग ली, इससे मामला बिगड़ा। संवाद