{"_id":"628d2d737945f87a043dc10a","slug":"crime-badaun-news-bly4860069179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल से भरा ट्रक पलटा, दो घंटे ठप रहा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल से भरा ट्रक पलटा, दो घंटे ठप रहा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पलटा ट्रक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। चावल लेकर बिहार से दिल्ली जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। ट्रक पलटने के कारण मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर करीब दो घंटे यातायात ठप रहा।
बिहार से चावल की खेप लेकर दिल्ली जा रहा ट्रक मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसावां पहुंचा था। ट्रक को चालक थाना कादरचौक के गांव कादरबाड़ी निवासी सद्दाम चला रहा था। उसावां में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक का पहिया रोड से नीचे कच्चे में चला गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे हाईवे जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और चावल की बोरियों को हाईवे से हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे का ट्रैफिक गांव गूरा बरेला से होकर पास किया गया। हादसे में घायल हुए चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक क्लीनर मोहम्मद ने बताया कि ट्रक बिहार के सीवान जिले से चावल की खेप लेकर दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।