{"_id":"628d2d6947568a55a815ccc0","slug":"crime-badaun-news-bly4860067113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बेटे को पीटा, थाना पुलिस ने नहीं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के बेटे को पीटा, थाना पुलिस ने नहीं सुनी
विज्ञापन
प्रधान के पुत्र को पीटते दबंग
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगाव (बदायूं)। तालाब की खोदाई करवा रहे प्रधान के बेटे को कुछ दबंगों ने पीट दिया। थाना पुलिस ने पीड़ितों की नहीं सुनी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय जाकर इसकी शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा निवासी प्रधान त्रिवेणी के मुताबिक मंगलवार को उसका बेटा अर्जुन तालाब की खोदाई करवा रहा था। तभी कुछ दबंगों ने आकर उससे गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अर्जुन को पीट दिया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने किसी तरह अर्जुन को बचाया तो दबंगों ने मजदूरों हड़का कर भगा दिया।
इस संबंध में प्रधान समेत कई लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो सभी लोग एकत्र होकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने एसएसपी कार्यालय में भी तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रधान त्रिवेणी ने बताया कि दबंगों की वजह से वह कार्य नहीं करा पाएंगे। जब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तभी वह तालाब की खोदाई करा सकेंगे।